बेलगच्छी में परमान नदी का भीषण कटाव, 200 घरों पर मंडराया संकट

200 घरों पर मंडराया संकट

अमौर.अमौर प्रखंड के नितेंद्र पंचायत के बेलगच्छी गांव में एक बार फिर परमान नदी में कटाव तेज हो गया है. चिंता की बात यह है कि नदी का जलस्तर कम होने के बावजूद कटाव की भीषणता कम नहीं हो रही है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. मौके पर पंचायत मुखिया अहमद हुसैन उर्फ बंकु,सरपंच कांग्रेस जिला सचिव सह वार्ड सदस्य मोहम्मद तूफान स्थानीय ग्रामीणों मशकूर, इरफान,अनवर,आरिफ,बाबुल, असफर, राजेश,शाहना ,गुड़िया,शमशाह, रियाज, महबूब आदि ने बताया कि बेलगच्छी गांव में कटाव तेज हो गया है.इस बार भी कटाव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण काफी चिंतित हैं, क्योंकि उनकी खेती योग्य भूमि और आशियाने नदी में विलीन होने की कगार पर हैं. बताया कि अभी नदी में पानी कम है उसके बाद भी कटाव हो रहा है. समय रहते अभी ही कटाव निरोधी कार्य नहीं किया गए तो सैकड़ों आशियाने और खेती योग्य सैकड़ों हेक्टेयर जमीन नदी में विलीन हो जायेंगे. वही इसको लेकर मुखिया अहमद हुसैन उर्फ बंकु ने ने कटाव स्थल पर आने के बाद बाद बजाया कि लगभग 200 घरों को नदी अपनी कोख में ले लेगी. हाल में ही अमौर सीओ धीरेन्द्र कुमार ने जलस्तर और कटाव की स्थिति का बारीकी से मुआयना किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >