चुनाव के मद्देनजर सात अपराधी जिला बदर

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया पुलिस ने जिले से सात अपराधियों को जिला बदर किया है और कुछ अपराधी को अनुमंडल बदर भी किया गया है.

पूर्णिया. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पूर्णिया पुलिस ने जिले से सात अपराधियों को जिला बदर किया है और कुछ अपराधी को अनुमंडल बदर भी किया गया है. पूर्णिया पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि विधानसभा चुनाव को स्वच्छ एवं निष्पक्ष व शांतिपूर्ण करना पुलिस का कर्तव्य है. इसके तहत पुलिस सभी जगह डोमिनेशन फ्लैग मार्च भी कर रही है. उन्होने बताया कि पूर्णिया में 15 सीआरपीएफ की कंपनी पहुंच चुकी है. उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पूर्णिया में विभिन्न कांडों के 115 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होने दावा किया कि हल में चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >