नगर निगम क्षेत्र के 46 वार्डों में 60 करोड़ की लागत से योजनाओं का शुभारंभ

46 वार्डों में महापौर विभा कुमारी द्वारा लगभग 60 करोड़ की लागत से 63 बड़ी एवं लगभग 100 छोटी-छोटी जन कल्याणकारी योजनाओं का कार्यारंभ किया गया.

पूर्णिया. सोमवार को आदर्श आचार संहिता लागू होने से पूर्व पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के सभी 46 वार्डों में महापौर विभा कुमारी द्वारा लगभग 60 करोड़ की लागत से 63 बड़ी एवं लगभग 100 छोटी-छोटी जन कल्याणकारी योजनाओं का कार्यारंभ किया गया. महापौर विभा कुमारी ने नगर निगम क्षेत्र में कुल 43 करोड़ 70 लाख 51 हजार 582 रुपये की 63 बड़ी योजनाओं एवं 15 करोड़ की लागत से लगभग 100 छोटी-छोटी योजनाओं का कार्यारंभ किया गया. इसके अलावे 15 करोड़ की लागत से छोटी-छोटी लगभग 100 योजनाओं का भी कार्यारंभ महापौर विभा कुमारी द्वारा किया गया. इसमें सड़क, नाला और शवदाह गृह का निर्माण कार्य शामिल है. मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि ये विकास परियोजनाएं पूर्णिया के विकास की राह में मील का पत्थर साबित होगा. महापौर ने कहा कि आरंभ से ही मैंने साफ-सफाई के साथ सड़क और नाला को प्राथमिकता सूची में शामिल रखा है. आप देखेंगे कि पहले की तुलना में सड़कें बेहतर हुई है, तो नाला का निर्माण भी तेजी से हुआ है. दशहरा से लेकर छठ पूजा तक हम किसी भी शहर से सफाई के मामले में अव्वल रहते रहे हैं. स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम पूरे होने पर हम जलजमाव की समस्या से निजात पा सकेंगे.

विभिन्न वार्डों में योजनाओं की संख्या और राशि

वार्ड नंबर 01 में कुल योजना-1, राशि : 53 लाख 79 हजार 660वार्ड नंबर 03 में कुल योजना-1, राशि : 54 लाख 96 हजार 275वार्ड नंबर 04 में कुल योजना-1, राशि : 13 लाख 50 हजार 564वार्ड नंबर 05 में कुल योजना-3, राशि : 1 करोड़ 23 लाख 83 हजार 835वार्ड नंबर 06 में कुल योजना-1, राशि : 27 लाख 64 हजार 674वार्ड नंबर 08 में कुल योजना-3, राशि : 60 लाख 121वार्ड नंबर 09 में कुल योजना-5, राशि : 2 करोड़ 42 लाख 18 हजार 300वार्ड नंबर 10 में कुल योजना-5, राशि : 2 करोड़ 89 लाख 23 हजार 330वार्ड नंबर 11 में कुल योजना-1, राशि : 74 लाख 61 हजार 500वार्ड नंबर 13 में कुल योजना-3, राशि : 1 करोड़ 66 लाख 01 हजार 989वार्ड नंबर 14 में कुल योजना-1, राशि : 1 करोड़ 31 लाख 50 हजार 440वार्ड नंबर 17 में कुल योजना-2, राशि : 1 करोड़ 35 लाख 55 हजार 996वार्ड नंबर 18 में कुल योजना-2, राशि : 1 करोड़ 68 लाख 44 हजार 474वार्ड नंबर 19 में कुल योजना-3, राशि : 2 करोड़ 08 लाख 93 हजार 116वार्ड नंबर 20 में कुल योजना-3, राशि : 1 करोड़ 07 लाख 02 हजार 207वार्ड नंबर 22 में कुल योजना-4, राशि : 1 करोड़ 81 लाख 20 हजार 678वार्ड नंबर 23 में कुल योजना-1, राशि : 23 लाख 73 हजार 912वार्ड नंबर 24 में कुल योजना-2, राशि : 1 करोड़ 38 लाख 83 हजार 879वार्ड नंबर 25 में कुल योजना-5, राशि : 2 करोड़ 98 लाख 29 हजार 680वार्ड नंबर 26 में कुल योजना-3, राशि : 1 करोड़ 19 लाख 22 हजार 220वार्ड नंबर 27 में कुल योजना-1, राशि : 24 लाख 91 हजार 207वार्ड नंबर 28 में कुल योजना-1, राशि : 63 लाख 98 हजार 384वार्ड नंबर 29 में कुल योजना-1, राशि : 34 लाख 74 हजार 351वार्ड नंबर 30 में कुल योजना-3, राशि : 20 करोड़ 23 लाख 12 हजार 266वार्ड नंबर 33 में कुल योजना-2, राशि : 94 लाख 38 हजार 248वार्ड नंबर 34 में कुल योजना-3, राशि : 1 करोड़ 04 लाख 47 हजार 533वार्ड नंबर 35 में कुल योजना-3, राशि : 1 करोड़ 69 लाख 64 हजार 125वार्ड नंबर 37 में कुल योजना-3, राशि : 1 करोड़ 04 लाख 45 हजार 213वार्ड नंबर 38 में कुल योजना-1, राशि : 24 लाख 63 हजार 972वार्ड नंबर 39 में कुल योजना-1, राशि : 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार 800वार्ड नंबर 41 में कुल योजना-2, राशि : 1 करोड़ 95 लाख 69 हजार 212वार्ड नंबर 43 में कुल योजना-1, राशि : 24 लाख 79 हजार 041वार्ड नंबर 46 में कुल योजना-2, राशि : 1 करोड़ 52 लाख 78 हजार 012वार्ड नंबर 24 से 25 में कुल योजना-1, राशि : 97 लाख 96 हजार 271वार्ड नंबर 26 से 28 में कुल योजना-1, राशि : 54 लाख 92 हजार 075वार्ड नंबर 30-31 में कुल योजना-1, राशि : 59 लाख 35 हजार 550वार्ड नंबर 42 से 38 में कुल योजना-1, राशि : 88 लाख 92 हजार 400

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >