40 हजार करोड़ की योजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेंगी : मोदी

पूर्णिया के गुलाबबाग से सटे शीशाबाड़ी में सोमवार को विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 40 हजार करोड़ की योजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेंगी.

पूर्णिया. पूर्णिया के गुलाबबाग से सटे शीशाबाड़ी में सोमवार को विशाल जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 40 हजार करोड़ की योजनाएं सीमांचल के सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 40 हजार परिवारों को पक्का मकान त्योहारों के समय में बहुत सौभाग्य की बात है. बेघर भाइ-बहनों को पक्का घर मिलेगा. 11 साल में चार करोड़ से ज्यादा पक्के घर दिये, तीन करोड़ नये घर बनेंगे. हर गरीब को पक्का मकान देने तक मोदी रुकने थमनेवाला नहीं है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछड़े को प्राथमिकता, गरीब की सेवा यही मोदी का लक्ष्य है.

इस बार नवरात्र-दीपावली में चीजें सस्ती मिलेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस को सिर्फ अपने परिवार की चिंता है, लेकिन मोदी को आपके खर्च-बचत की चिंता है. इसलिए इस बार नवरात्र-दीपावली में चीजें सस्ती मिलेंगी. नवरात्र के पहले दिन 22 सितंबर से जीएसटी एकदम कम हो जायेगी, जिससे खाने, पढ़ाई-लिखाई, पहनने के सामान सस्ते हो जाएंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि जब गरीब की चिंता करनेवाली सरकार है, तो गरीब की भलाई होगी ही.

अब एविएशन मैप पर आ गया पूर्णिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्णिया अब देश के एविएशन मैप पर आ गया है. इंजीनियर्स-डे पर उन इंजीनियरों को आभार, जिन्होंने रिकॉर्ड पांच महीने में पूर्णिया एयरपोर्ट का टर्मिनल बिल्डिंग बना दिया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री नायडु जी के लिए ताली बजाइए, यही तो हवाई जहाज उड़वा रहे हैं. वहीं उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए पूर्णिया का विकास जरुरी है. इस पूरे क्षेत्र को हाईटेक रेल भी दिया जा रहा है.

मंच पर आते ही प्रधानमंत्री ने कहा- सबके प्रणाम करै छियै…

पूर्णिया के गुलाबबाग से सटे शीशाबाड़ी में सोमवार को विशाल जनसभा में मंच पर आते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल अंदाज में अभिवादन किया. उन्होंने कहा कि सबके प्रणाम करै छियै, मां पूरण देवी माता के प्रणाम करै छियै, विनोबा भावे के कर्मस्थली छियै, रेणु-भादुड़ी जैसन उपन्यासकार पैदा लैल छियै. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सबसे पहले क्षमा, कोलकाता के कार्यक्रम में विलंब हुआ. इतनी बड़ी तादाद में आये लोगों को इतनी देर इंतजार करना पड़ा. जनता जनार्दन के चरणों में क्षमा याचना.

आरजेडी-कांग्रेस शासन की भुक्तभोगी महिलाएं आज लखपति दीदी

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरजेडी-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी-कांग्रेस की सरकार में हत्या, बलात्कार, फिरौती की घटनाएं आम थीं. सबसे ज्यादा महिलाएं भुक्तभोगी थीं. दो दशक से राजद-कांग्रेस को सत्ता से बाहर कर रखा है, इसके लिए माताओं और बहनों को विशेष प्रणाम. आज महिलाएं लखपति दीदी, ड्रोन दीदी बन गयी हैं. नीतीश जी के नेतृत्व में जीविका ने पूरे देश में मिसाल कायम की है. बिहार के विकास के लिए नीतीश जी के नेतृत्व को अभिनंदन है. राजगीर में एशिया कप हॉकी आयोजित हुआ. बिहार में बना रेल इंजन विदेश जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >