पूर्णिया. भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य सरिता राय ने चूनापुर सैन्य हवाई अड्डा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया.श्रीमती राय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री शाह ने हम कार्यकर्ताओं को अपने चिर परिचित अंदाज में जीत का मंत्र दिया. गृहमंत्री ने कहा कि यह चुनाव बिहार से घुसपैठियों को भगाने का है. श्रीमती राय ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार बनेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
