अमौर.जिला प्रशासन ने अमौर प्रखंड के अग्निकांड पीड़ितों को 24 घंटे के भीतर राहत सहायता उपलब्ध कराई है. जिलाधिकारी अंशुल कुमार के विशेष निर्देश पर हुई इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवारों को इस दुख की घड़ी में संबल मिला है.विदित हो कि सोमवार को रात करीब 9 बजे अमौर प्रखंड की झोवारी पंचायत के वार्ड नंबर 04 में भीषण आग लग गई थी.इस अग्निकांड में कुल 06 परिवारों के आवासीय घर जलकर पूरी तरह राख हो गए थे.आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिवारों को संभलने का मौका नहीं मिला और उनका घरेलू सामान, अनाज व अन्य जरूरी वस्तुएं जल गईं. विभागीय गाइडलाइन और आपदा नियमों के तहत प्रत्येक पीड़ित परिवार को कुल 12,000 रुपये की आर्थिक मदद दी गई है. जिसमें वस्त्र एवं बर्तन मद 5,000 रुपये एवं आवासीय क्षति की प्रतिपूर्ति हेतु 7,000 रुपये दिए.
24 घंटे के भीतर अग्निपीड़ितों को मिली सहायता राशि
अमौर
