पूर्णिया पूर्व. कृषि उत्पादन बाजार समिति, गुलाबबाग गेट पर भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित सात दिवसीय किसान न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम तीसरे दिन में जारी रहा. इस धरना की अध्यक्षता युवा अध्यक्ष शेख सदाम ने किया वहीं मंच संचालन कांग्रेस जिला अध्यक्ष अफरोज आलम ने किया.धरना पर अररिया के कांग्रेस विधायक आबिदुर रहमान शामिल हुए. उन्होने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों के खिलाफ जोरदार हमला बोला. सत्याग्रह में बड़ी संख्या में जुटे किसानों, युवाओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने प्रस्तावित अमेरिका-भारत कृषि व्यापार समझौते को किसानों के हितों के खिलाफ बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की. मौके पर युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव सह प्रभारी बिहार सम्राट जेना, युवा राष्ट्रीय सचिव रिचा सिंह, प्रभारी मुरारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश जी सचिव क्रन जी सचिव मिथलेश जी सांसद प्रतिनिधि बबलू भगत, नगर प्रतिनिधि वैश खान, इस्राइल आजाद, सुशीला भारती मो बदरूल, संजय सिंह, भारती,हयात,अहद,पवन यादव, अशफ़ाक़ आदि मौजूद थे.
युवा कांग्रेस का किसान न्याय सत्याग्रह तीसरे दिन भी रहा जारी
पूर्णिया पूर्व
