बैसा. रौटा थाना के समीप मुख्य पक्की सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में चेकिंग कर रहे एएसआई संजीत कुमार एवं पुलिस बल ने कागजात, डिक्की, हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि की जांच की जिन वाहन चालकों के पास गाड़ी से संबंधित कागजात, हेलमेट, नहीं थे वैसे लोगों का चालान काटा गया. वाहन चेकिंग में दर्जनों वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
