वारंटी के घर रौटा पुलिस ने लगाया इश्तेहार

बैसा

बैसा. रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव के नेतृत्व में रौटा पुलिस ने एक फरार वारंटी के घर इश्तेहार चिपकाया है. फरार वारंटी में रौटा थाना कांड संख्या 226 /25 का फरार वारंटी मो मतीउर्रहमान, ग्राम महसेल, थाना रौटा, जिला पूर्णिया शामिल है. रौटा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुअनि मीरा कुमारी ने आरोपित के घर पर कुर्की जब्ती करने हेतु इश्तेहार चिपकाया. रौटा थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव ने बताया कि उक्त व्यक्ति गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है. इसके कारण न्यायालय से इश्तेहार निर्गत करा उक्त व्यक्ति के घर पर लगाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >