धूमधाम से मनाया गया राजा सलहेश महोत्सव

राजा सलहेश महोत्सव

पूर्णिया. पूर्णिया-कटिहार सीमा से सटे समेली प्रखंड अंतर्गत मलहरिया पंचायत के खोटा गांव में राजा सलहेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर कीर्तन-भजन, सत्संग का आयोजन किया गया. इस मौके पर साहत्यकार श्याम लाल पासवान द्वारा रचित पुस्तक संत मिथिलेश बाबा की सत्कृति का लोकार्पण किया गया. इस कार्यक्रम में स्थानीय संत साहब दास व भवेश दास, गणमान्य अतिथि एवं पूर्णिया से आमंत्रित साहित्यकारों ने भाग लिया और पुस्तक पर अपना प्रकाश डाला. पुस्तक पर प्रकाश डालनेवालों में पूर्णिया के साहित्यकार डॉ.के.के.चौधरी, संजय सिंह, प्रो.किशोर कुमार यादव, अशोक सिंह, प्रो.अनन्त मिश्र थे. इन्होंने संत मिथिलेश बाबा की सत्कृतियों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें बहुत बड़े समाज सुधारक एवं सभ्य एवं सुन्दर समाज का पथ- प्रदर्शक बताया. साथ-साथ लेखक श्याम लाल पासवान की प्रशंसा की. पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्णिया के डॉ.श्रवण कुमार पशुपालन पदाधिकारी, डॉ.अमर कुमार अमृत एमडी, सविता रानी एवं अन्य लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन लेखक श्याम लाल पासवान ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >