भट्ठा टीओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार बने सहायक खजांची थानाध्यक्ष

एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर भट्ठा टीओपी प्रभारी के अलावा जिले के छह थानों के थानाध्यक्षों को बदल दिया गया है.

बदले गए केहाट, सदर, धमदाहा, रुपौली व महिला थानाध्यक्ष पूर्णिया. एसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर भट्ठा टीओपी प्रभारी के अलावा जिले के छह थानों के थानाध्यक्षों को बदल दिया गया है. भट्ठा टीओपी प्रभारी पुरुषोत्तम कुमार को सहायक खजांची थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. सहायक खजांची थानाध्यक्ष रहे शशि कुमार भगत को विशेष अनुसंधान दल, पुलिस केंद्र भेजा गया है. जलालगढ़ थाना में पदस्थापित रहे पुअनि राहुल कुमार को भट्ठा टीओपी प्रभारी बनाया गया है. केहाट थानाध्यक्ष रहे कौशल कुमार को भी विशेष अनुसंधान दल, पुलिस केंद्र भेजा गया है. वहीं रुपौली थानाध्यक्ष रहे उदय कुमार को केहाट का थानाध्यक्ष बनाया गया है. केनगर थाना में पदस्थापित पुअनि पूजा गुप्ता को रूपौली थानाध्यक्ष बनाया गया है. सदर थानाध्यक्ष रहे राजीव कुमार लाल को भी विशेष अनुसंधान दल, पुलिस केंद्र भेजा गया है. जबकि सदर अंचल अ के पुलिस निरीक्षक अजय कुमार को सदर थानाध्यक्ष बनाया गया है. धमदाहा थानाध्यक्ष रहे कुमार अभिनव को सदर अंचल अ में पुलिस निरीक्षक के पद पर भेजा गया है. विधि व्यवस्था शाखा, पुलिस कार्यालय में पदस्थापित सरोज कुमार को धमदाहा थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है. महिला थानाध्यक्ष रहे ललिता कुमारी को क.अ.नि. के पद पर धमदाहा थाना स्थानांतरित किया गया है. वहीं अनुसूचित जाति व जनजाति थाना में स्थापित पुअनि सुधा कुमारी को महिला थाना का नया थानाध्यक्ष के पद पर स्थापित किया गया. तबादला किये गये सभी पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने नव पदस्थापना स्थल पर जल से जल्द योगदान देने का आदेश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >