पूर्णिया में शादी के छह महीने बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति फरार : दहेज प्रताड़ना का आरोप

पूर्णिया में शादी के महज 6 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पति फरार। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

पूर्णिया : जानकीनगर थाना क्षेत्र के चकमका गांव में शादी के महज छह महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. मृतका का शव उसके ससुराल से बरामद किया गया. घटना के बाद से उसका पति घर छोड़कर फरार बताया जा रहा है. मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है.

एक दिन पहले पति ने की थी दहेज की मांग

मृतका के मामा के अनुसार, घटना से महज एक दिन पहले उसके पति ने दहेज में वाशिंग मशीन, फ्रिज और सोने की चेन की मांग की थी. परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए प्रतिभा को प्रताड़ित किया जा रहा था.

20 फरवरी को हुई थी शादी

मृतका की पहचान चकमका निवासी मनीष कुमार ठाकुर की पत्नी प्रतिभा कुमारी के रूप में हुई है. वह अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के जमुआर निवासी डोमिलाल ठाकुर की पुत्री थी. परिजनों ने बताया कि करीब छह महीने पहले 20 फरवरी को दोनों की शादी हुई थी. शादी में मायके वालों ने अपनी क्षमता के अनुसार बाइक, नकद राशि, पलंग और अन्य घरेलू सामान दिया था.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद जानकीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद मृतका के मायके में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल है.

आवेदन मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

जानकीनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस को अभी लिखित आवेदन मिलने का इंतजार है. आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजन | Prabhat Khabar Network


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास वर्मा

विकास वर्मा प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >