आज सतर्क रहें: पूर्णिया समेत सीमांचल में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट

Purnia Weather Alert: पूर्णिया समेत सीमांचल के जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी. मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट:

Purnia Weather Alert: यदि आप बुधवार को घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं, तो अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल क्षेत्र के लिए भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है.

हालांकि सुबह आसमान अपेक्षाकृत साफ नजर आ रहा है, लेकिन बादलों की आवाजाही लगातार बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार दिनभर मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है और कई इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है.

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार को जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके साथ ही वज्रपात और मेघगर्जन की घटनाएं भी हो सकती हैं. ऐसे में लोगों को खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.

सीमांचल के सभी जिलों के लिए जारी हुआ यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्णिया के अलावा कटिहार, किशनगंज और अररिया सहित पूरे सीमांचल क्षेत्र के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि मौसम की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अलर्ट की स्थिति में बदलाव किया जा सकता है.

गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट, धूल भरी आंधी की भी आशंका

मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स के अनुसार गुरुवार को मौसम और अधिक खराब हो सकता है. इसी वजह से अगले दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वानुमान के मुताबिक तेज बारिश के साथ धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना बनी हुई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों पर नजर रखने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. किसानों, वाहन चालकों और खुले स्थानों पर कार्य करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

देखिए पूर्णिया के लिये IMD का अनुमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >