पूर्णिया. रामनवमी को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. शहर की गलियों से लेकर मुख्य बाजारों तक हर तरफ आस्था का सैलाब उमड़ रहा है. अहम यह है कि पूरा शहर ”भगवामय’ नजर आ रहा है. जहां दुकानों पर लहराते भगवा ध्वज उत्सव की भव्यता की गवाही दे रहे हैं. रामनवमी को देखते हुए शहर के मंदिरों से लेकर मधुबनी बाजार, भट्ठा बाजार, लाइन बाजार, खुश्कीबाग और गुलाबबाग जैसे प्रमुख चौक चौराहे पर भगवा पताकाओं की सैकड़ों अस्थायी दुकानें सजी हुई हैं. मधुबनी के दुकानदारों के अनुसार इस साल लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. हर जगह उमंग और उत्साह का मंजर है.
शहर के दुकानदारों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से बिक्री में भारी उछाल आया है. झंडों के अलावा बाजार में भगवा पाग युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. दूकानदारों ने कहा कि इस बार रामनवमी को लेकर लोगों में खासा जोश है. सुबह से ही लोग अपने घरों और बाइक के लिए झंडे खरीदने आ रहे हैं. यहां 10 वाले छोटे झंडों से लेकर 500 तक के भारी रेशमी झंडों की खूब बिक्री हो रही है. वहीं शहर के मंदिरों में आस्था मंदिर, थाना चौक हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, आर एन शॉ चौक महावीर मंदिर, मधुबनी स्थित हनुमान मंदिर और जेल रोड स्थित मनोकामना मंदिर में रामनवमी पर भव्य धार्मिक पूजा होगी.रामनवमी को लेकर भगवामय हुआ पूर्णिया, हर तरफ जय श्री राम की गूंज
हर तरफ जय श्री राम की गूंज

रामनवमी को लेकर भगवामय हुआ पूर्णिया, हर तरफ जय श्री राम की गूंज