Purnia OPD Today: पूर्णिया से सत्येन्द्र सिन्हा गोपी की रिपोर्ट. राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (GMCH) पूर्णिया की ओपीडी में सोमवार को आंखों के मरीजों को बड़ी राहत मिलने वाली है. अस्पताल प्रबंधन ने नेत्र विभाग में दो डॉक्टरों की तैनाती की है, जिससे अपेक्षाकृत अधिक मरीजों की जांच और इलाज किया जा सकेगा. इसके साथ ही महिला एवं शिशु रोग विभाग में भी अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है.
आंखों के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था
सोमवार को नेत्र विभाग में डॉ. शीलमनी और डॉ. श्वेता भारती मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आंखों से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, इसलिए ओपीडी में दो विशेषज्ञ डॉक्टरों को तैनात किया गया है.
मरीजों को जांच और इलाज में परेशानी न हो, इसके लिए रजिस्ट्रेशन और ओपीडी व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित रखा गया है. अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रहने की संभावना जतायी जा रही है.
महिला और बच्चों के मरीजों को राहत
गायनी विभाग में सोमवार को डॉ. पूनम प्रभा और डॉ. शशि किरण अपनी सेवा देंगी. महिला मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दोनों डॉक्टरों की ड्यूटी लगायी गयी है.
वहीं शिशु रोग विभाग में डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. सुशांत और डॉ. कुमार वरूणेश्वर बच्चों की जांच करेंगे. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार बच्चों में मौसमी बीमारियों को देखते हुए पीडियाट्रिक विभाग में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.
सुबह और शाम दोनों पालियों में चलेगी ओपीडी
जीएमसीएच पूर्णिया की ओपीडी दो पालियों में संचालित होगी. पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी.
रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक किया जायेगा. मेडिसिन विभाग में डॉ. एम अशरफ, सर्जरी में डॉ. तारकेश्वर, ऑर्थोपेडिक में डॉ. संदीप आनंद, स्किन विभाग में डॉ. भवेश रजक और ईएनटी विभाग में डॉ. अनवर कबीर मरीजों को देखेंगे.
Also Read: बिहार के इन 9 कमजोर पुलों से रोज गुजर रहे हजारों वाहन, IIT रिपोर्ट के बाद अलर्ट मोड में सरकार
