पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी किया पीजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम

Purnia news: जारी परिणाम के अनुसार कुल 567 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 498 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं. वहीं 5 विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया है, जबकि 8 विद्यार्थियों को आंशिक रूप से योग्य घोषित किया गया है. इसके अलावा 14 विद्यार्थी परीक्षा में अयोग्य पाए गए हैं.

Purnia news: पूर्णिया से अभिषेक भास्कर की रिपोर्ट: पूर्णिया विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-26 के अंतर्गत आयोजित पीजी प्रथम सेमेस्टर परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय के मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी.

जारी परिणाम के अनुसार कुल 567 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 498 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं. वहीं 5 विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया है, जबकि 8 विद्यार्थियों को आंशिक रूप से योग्य घोषित किया गया है. इसके अलावा 14 विद्यार्थी परीक्षा में अयोग्य पाए गए हैं.

कई विषयों में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

विश्वविद्यालय द्वारा जारी विषयवार परिणाम में कई विभागों के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है. इतिहास विषय में सर्वाधिक 75 विद्यार्थी सफल हुए हैं. इसके अलावा गणित में 73, रसायन विज्ञान में 71 और संस्कृत विषय में 66 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है.

अर्थशास्त्र, हिन्दी, जूलॉजी और अंग्रेज़ी सहित अन्य विषयों में भी विद्यार्थियों का प्रदर्शन संतोषजनक रहा.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी शुभकामनाएं

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे की पढ़ाई और शोध कार्य के लिए प्रेरित किया है. परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >