मोहर्रम जुलूस को लेकर पूर्णिया में 9 घंटे तक बिजली कटौती, शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक कई इलाके रहेंगे प्रभावित

Purnia Muharram Power Shutdown: मोहर्रम जुलूस को लेकर पूर्णिया के कई इलाकों में शाम 5 बजे से रात 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने जारी की एडवाइजरी

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट

Purnia Muharram Power Shutdown: मोहर्रम जुलूस के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन को लेकर विद्युत विभाग ने शहर के कई इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गुरुवार शाम 5 बजे से देर रात 2 बजे तक विभिन्न पावर सब-स्टेशन और फीडरों से आवश्यकतानुसार शटडाउन लिया जाएगा. इसके कारण शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में करीब 9 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है.

शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि मधुबनी पीएसएस से जुड़े टाउन-4 और टाउन-3 फीडर तथा ग्रिड पीएसएस से संचालित टाउन-1, टाउन-2, टाउन-3 एवं दुर्गाबाड़ी फीडर प्रभावित रहेंगे. इसके अलावा लाइनबाजार पीएसएस से संचालित शिव मंदिर फीडर और लाइन बाजार फीडर में भी आवश्यकतानुसार शटडाउन लिया जाएगा.

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

शटडाउन के दौरान रामनगर, मधुबनी, पॉलिटेक्निक चौक, काली फ्लोर मिल, दुर्गाबाड़ी, रजनी चौक, उर्दू स्कूल क्षेत्र, भट्टा बाजार, जामा मस्जिद, शिव मंदिर रोड, लाइन बाजार, आरएन साह चौक तथा जिला स्कूल रोड के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है.

सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय

विद्युत विभाग के अनुसार मोहर्रम जुलूस के सुरक्षित संचालन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है. जुलूस के आगे बढ़ने और कार्यक्रम के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद स्थिति के अनुसार चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी.

उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले पानी की व्यवस्था कर लें और मोबाइल सहित अन्य आवश्यक उपकरण चार्ज कर लें. विभाग ने कहा है कि यह कदम जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और आम नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की जाती है.

और पढे: मुहर्रम को लेकर पूर्णिया में ट्रैफिक अलर्ट, आज और कल कई मार्गों पर बदलेगी यातायात व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >