गुलाबबाग मंडी में मक्का की जोरदार खरीदारी, भाव स्थिर रहने से किसानों को राहत

Purnia Gulabbagh Mandi Update: गुलाबबाग मंडी में मंगलवार को मक्का की आवक और बिकवाली मजबूत रही. बाहरी मांग बढ़ने से कारोबार में तेजी आई, जबकि मक्का के भाव 2030 से 2260 रुपये प्रति क्विंटल के बीच स्थिर रहे.

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट:

Purnia Gulabbagh Mandi Update: एशिया की प्रमुख कृषि मंडियों में शुमार गुलाबबाग मंडी में मंगलवार को मक्का की आवक और बिकवाली दोनों मजबूत रही. बाहरी बाजारों से बढ़ी मांग के कारण किसानों और व्यापारियों की गतिविधियां तेज रहीं, हालांकि बाजार भाव में कोई विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया गया. अधिक आवक के कारण मंडी परिसर में पूरे दिन चहल-पहल बनी रही.

बाहरी मांग से बढ़ी मक्का की खरीदारी

व्यापारियों के अनुसार हाल के दिनों में मक्का की मांग बढ़ने से किसानों ने भी बड़ी मात्रा में उपज मंडी में लानी शुरू कर दी है. मंगलवार को विभिन्न गोदामों और खरीद केंद्रों पर मक्का लदे ट्रैक्टरों और वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं. खरीदारी का सिलसिला लगातार जारी रहा, जिससे कारोबार में तेजी बनी रही.

सुपर क्वालिटी मक्का को मिला बेहतर भाव

मंडी में सुपर क्वालिटी मक्का का अधिकतम भाव 2260 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया, जबकि सामान्य मक्का 2030 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बिका. व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल मांग मजबूत बनी हुई है, जिससे आगामी दिनों में बाजार की स्थिति पर नजर बनी रहेगी.

गेहूं और चावल का बाजार सामान्य

मक्का को छोड़कर अन्य प्रमुख कृषि जिंसों में कारोबार सामान्य रहा. गेहूं और चावल के बाजार में स्थिरता देखी गई, जबकि दालों और अन्य उत्पादों में सीमित कारोबार हुआ. बासमती चावल का भाव 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल तथा अरवा मोटा चावल 3050 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा.

गुलाबबाग मंडी का ताजा बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

जिंसन्यूनतम (रु.)अधिकतम (रु.)
मक्का20302260
गेहूं24702550
चावल मंसूरी32503425
चावल अरवा मोटा30503250
चावल बासमती1250013000
मसूर दाल55506750
मूंग दाल95409600
अरहर दाल1060014500
चना दाल55506600
गोटा चना62006400
गोटा मूंग85009000
काला सरसों68007400
पीला सरसों73007800
आलू550850
प्याज16001800
लहसुन53009000

पूर्णिया की और खबरें यहां से पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >