पूर्णीया में मक्का के दाम में तेजी का संकेत, दाम स्थिर लेकिन बाजार में बरकरार है गरमाहट

Purnia Gulabbagh Mandi: पूर्णीया में कारोबारियों और किसानों की गतिविधियां बता रही हैं कि बाजार में कुछ बड़ा होने वाला है. पूर्णिया के गुलाबबाग मंडी में मक्का के दाम फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन बाजार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. जानिए आज का ताजा मंडी भाव और मक्का बाजार का हाल.

Purnia Gulabbagh Mandi: बिहार की सबसे बड़ी कृषि मंडियों में शुमार गुलाबबाग मंडी में इन दिनों मक्का की जबरदस्त चर्चा है. शनिवार को भले ही मक्का के दाम में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन बाजार की गरमाहट बरकरार रही. सुबह से ही मंडी में किसानों और व्यापारियों की चहल-पहल देखने को मिली. किसान बेहतर कीमत की उम्मीद में तेजी से मक्का लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, जबकि कारोबारी भी स्टॉक बढ़ाने में जुटे हैं.

मंडी के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में मक्का के दाम में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है. यही वजह है कि खरीददार भी फिलहाल सतर्क रणनीति के तहत लगातार खरीदारी कर रहे हैं.

आखिर क्यों बढ़ रही है मक्का की मांग?

व्यापारियों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों के उद्योगों के साथ-साथ विदेशों से भी मक्का की मांग बढ़ने लगी है. पशु आहार, स्टार्च उद्योग और निर्यात क्षेत्र में बढ़ती मांग का असर अब बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है.

कारोबारियों का कहना है कि यदि मांग का यह सिलसिला जारी रहा तो आने वाले दिनों में मक्का के दाम नई ऊंचाई छू सकते हैं. इसी संभावना को देखते हुए कई व्यापारी अभी से भंडारण बढ़ाने में जुट गए हैं.

शनिवार को क्या रहा मक्का का भाव?

गुलाबबाग मंडी में शनिवार को विभिन्न श्रेणियों के मक्का के दाम इस प्रकार रहे. प्रीमियम मक्का 2210 से 2270 रुपये प्रति क्विंटल, सुपर बीडी मक्का 2150 से 2210 रुपये प्रति क्विंटल, बीडी फ्रेश मक्का 2120 से 2170 रुपये प्रति क्विंटल, बीडी मक्का 2070 से 2130 रुपये प्रति क्विंटल और आरबीडी क्वालिटी का मक्का 2050 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका.

Purnia Gulabbagh Mandi: अन्य खाद्यान्न का क्या रहा हाल?

मंडी में गेहूं 2470 से 2550 रुपये प्रति क्विंटल, मंसूरी चावल 3250 से 3425 रुपये, अरवा मोटा चावल 3050 से 3250 रुपये और बासमती चावल 12500 से 13000 रुपये प्रति क्विंटल बिका.

दालों में अरहर 10600 से 14500 रुपये, मसूर 5550 से 6750 रुपये, मूंग 9540 से 9600 रुपये और चना दाल 5550 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल रही. वहीं आलू 550 से 850 रुपये, प्याज 1600 से 1800 रुपये और लहसून 5300 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिके.

किसानों और कारोबारियों की नजर बाजार पर

फिलहाल मंडी में सबसे ज्यादा नजर मक्का के बाजार पर टिकी हुई है. किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे. वहीं कारोबारी भी संभावित तेजी को देखते हुए खरीदारी बढ़ा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >