फिर चमका मक्का, गेहूं की कीमतों में तेजी बरकरार; देखें आज के मंडी भाव

गुलाबबाग मंडी में मक्के और गेहूं के दामों में हलचल देखी जा रही है. मक्का ₹2290 और गेहूं ₹2700 प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा है. जानें आज के पूरे बाजार भाव.

पूर्णिया शहर स्थित प्रसिद्ध गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में बुधवार को एक बार फिर मक्के की चमक लौट आई है. एक दिन पहले आई हल्की गिरावट के बाद बुधवार को मक्के के दाम में प्रति क्विंटल ₹20 तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, गल्ला मंडी में गेहूं के दामों में लगातार तेजी का दौर जारी है. कारोबारियों का मानना है कि गेहूं की कीमतों में फिलहाल यह मजबूती बनी रहेगी, जबकि जूट के भाव में ठहराव देखने को मिल रहा है.

मक्का और गेहूं की आवक से मंडी में बढ़ी चहल-पहल

गुलाबबाग मंडी में बुधवार को मक्के की आवक काफी तेज रही और मंडी में लगभग 450 गाड़ियां मक्का पहुंचीं. हालांकि दैनिक स्तर पर भाव में ₹10-20 का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसे कारोबारी सामान्य प्रक्रिया मान रहे हैं.

बुधवार को मंडी में मक्के की बोली न्यूनतम ₹2,175 से लेकर अधिकतम ₹2,290 प्रति क्विंटल तक लगाई गई.

दूसरी ओर, गेहूं के बाजार में भी जबरदस्त तेजी और मांग देखी जा रही है. गल्ला मंडी में गेहूं का न्यूनतम भाव ₹2,650 और अधिकतम भाव ₹2,700 प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. व्यापारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गेहूं के रुख में मजबूती बनी रहने की संभावना है.

गुलाबबाग मंडी का आज का बाजार भाव (प्रति क्विंटल)

अनाज / कमोडिटीन्यूनतम मूल्य (₹)अधिकतम मूल्य (₹)
मक्का₹2,175₹2,290
गेहूं₹2,650₹2,700
जूट बॉटम-₹16,000
जूट बी बॉटम-₹15,000
चावल मंसूरी₹3,250₹3,425
चावल अरवा मोटा₹3,050₹3,250
चावल बासमती₹12,500₹13,000
दाल मसूर₹5,550₹6,750
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल चना₹5,550₹6,600
गोटा चना₹6,200₹6,400
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
सरसों काला₹7,000₹7,500
सरसों पीला₹7,300₹7,800


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >