गुलाबबाग मंडी में जूट और मक्का की बल्ले-बल्ले: डिमांड बढ़ते ही ₹12,000 पहुंचा जूट, मक्का और गेहूं में भी भारी उछाल

सीमांचल की प्रमुख पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में जूट के दामों ने ₹12,000 का आंकड़ा पार किया. मक्का और गेहूं में भी जोरदार वृद्धि देखी गई, जिससे किसानों और व्यापारियों में खुशी की लहर है. जानिए विभिन्न जिंसों के ताजा थोक भाव.

सीमांचल और पूरे पूर्वी भारत की प्रमुख व्यापारिक मंडी, पूर्णिया की गुलाबबाग जूट एवं गल्ला मंडी में शुक्रवार को जबरदस्त कारोबारी तेजी दर्ज की गई. बाहरी व पड़ोसी राज्यों से आई भारी मांग के चलते जूट और मक्का के दामों में अचानक जोरदार उछाल आ गया है. जूट जहां सीधे ₹12,000 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, वहीं मक्का की कीमतों में भी ₹100 से अधिक की वृद्धि देखी गई. इसके साथ ही गेहूं के बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है, जिससे स्थानीय किसानों और व्यापारियों में भारी उत्साह है.

जूट ₹12,000 के पार, मक्का और गेहूं के भी चढ़े तेवर

गुलाबबाग मंडी में विभिन्न जिंसों की कीमतों में आया उछाल इस प्रकार रहा:

  • जूट में रिकॉर्ड मजबूती: पहले जो जूट ₹11,500 प्रति क्विंटल तक बिक रहा था, शुक्रवार को उसकी खरीदारी ₹10,500 से लेकर अधिकतम ₹12,000 प्रति क्विंटल तक की गई. इससे जिले के जूट उत्पादक किसानों को अपनी उपज का शानदार मुनाफा मिल रहा है.
  • मक्का में ₹100 से ज्यादा की तेजी: पिछले सत्र में ₹2,150 से ₹2,360 तक बिकने वाला मक्का अब उछलकर ₹2,300 से ₹2,410 प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया है.
  • गेहूं का बाजार भी हुआ गर्म: गेहूं की मांग में तेजी आने से इसके दाम नीचे में ₹3,050 और ऊपर में ₹3,200 प्रति क्विंटल तक बोले गए.

गुलाबबाग मंडी: प्रमुख खाद्यान्न व जिंसों का ताजा थोक भाव (प्रति क्विंटल)

मंडी समिति एवं स्थानीय आढ़तियों के अनुसार शुक्रवार को दर्ज की गई न्यूनतम और अधिकतम दरें:

जिंस / खाद्यान्न का नामन्यूनतम दर (₹)उच्चतम दर (₹)इकाई
जूट10,50012,000प्रति क्विंटल
मक्का2,3002,410प्रति क्विंटल
गेहूं3,0503,200प्रति क्विंटल
चावल (मंसूरी)3,2503,425प्रति क्विंटल
चावल (अरवा मोटा)3,0503,250प्रति क्विंटल
चावल (बासमती)12,50013,000प्रति क्विंटल
अरहर दाल10,60014,500प्रति क्विंटल
मूंग दाल9,5409,600प्रति क्विंटल
मसूर दाल5,5506,750प्रति क्विंटल
चना दाल5,5506,600प्रति क्विंटल
गोटा मूंग8,0009,000प्रति क्विंटल
गोटा चना6,2006,400प्रति क्विंटल
सरसों (पीला)7,3007,800प्रति क्विंटल
सरसों (काला)7,0007,500प्रति क्विंटल

(नोट: स्थानीय खुदरा बाजारों में ढुलाई और लेबर चार्ज के आधार पर खुदरा दरों में मामूली अंतर हो सकता है.)


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >