खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट हुई पूर्णिया-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट, करीब तीन घंटे बाद पहुंची दिल्ली

पूर्णिया से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E6560 खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट हो गई. भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम के चलते विमान दिल्ली में लैंड नहीं कर सका. यात्रियों को तीन घंटे से अधिक देरी का सामना करना पड़ा.

पूर्णिया. शुक्रवार को पूर्णिया से दिल्ली के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट 6E6560 खराब मौसम के कारण जयपुर डायवर्ट कर दी गयी. दिल्ली में भारी बारिश और मौसम की प्रतिकूल स्थिति के कारण विमान वहां लैंड नहीं कर सका. सुरक्षा को देखते हुए विमान को जयपुर एयरपोर्ट ले जाया गया, जहां शाम करीब 4:30 बजे लैंडिंग हुई. इसके बाद विमान ने जयपुर से शाम 6:02 बजे उड़ान भरी और करीब 6:40 बजे दिल्ली पहुंचा.

दोपहर 1:58 बजे पूर्णिया से रवाना हुई थी फ्लाइट

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इंडिगो की पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट 6E6560 अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करीब दोपहर 1:58 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी. विमान को दिल्ली में करीब 3:55 बजे पहुंचना था, लेकिन वहां खराब मौसम के कारण लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी.

सुरक्षा के मद्देनजर जयपुर किया गया डायवर्ट

दिल्ली में मौसम की स्थिति अनुकूल नहीं होने के कारण विमान को सुरक्षा के मद्देनजर जयपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया. विमान शाम करीब 4:30 बजे जयपुर में उतरा. इसके बाद यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर ही विमान के दोबारा उड़ान भरने का इंतजार करते रहे.

जयपुर से 6:02 बजे दिल्ली के लिए भरी उड़ान

पूर्णिया एयरपोर्ट के निदेशक डीपी गुप्ता ने बताया कि पूर्णिया-दिल्ली फ्लाइट 6E6560 ने जयपुर से शाम 6:02 बजे उड़ान भरी और 6:40 बजे दिल्ली लैंड की. इस तरह खराब मौसम के कारण यात्रियों को निर्धारित समय से काफी देर बाद दिल्ली पहुंचना पड़ा.

यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

पूर्णिया निवासी यात्री सुनील सुमन ने बताया कि दिल्ली में भारी बारिश और खराब मौसम का असर फ्लाइट परिचालन पर पड़ा. खराब मौसम के कारण विमान को दिल्ली की बजाय जयपुर ले जाया गया. जयपुर पहुंचने के बाद यात्रियों को वहीं रुकना पड़ा और मौसम की स्थिति तथा विमान के अगले परिचालन का इंतजार करना पड़ा.

मौसम साफ होने के बाद सामान्य हुआ परिचालन

दिल्ली में मौसम की स्थिति में सुधार के बाद विमान ने जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी. शाम 6:40 बजे दिल्ली पहुंचने के साथ यात्रियों की यात्रा पूरी हुई. खराब मौसम के कारण हुई इस परेशानी से यात्रियों को अतिरिक्त समय तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >