पूर्णिया के बनमनखी में भाई की हत्या से सनसनी, 12 साल बाद घर लौटे छोटे भाई पर आरोप

Purnea Murder Case: 12 साल बाद घर लौटे छोटे भाई पर बड़े भाई की हत्या का आरोप. पूर्णिया के बनमनखी की यह घटना कई सवाल छोड़ गई है. आखिर परिवार के भीतर ऐसा क्या हुआ कि मामला हत्या तक पहुंच गया?

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट.

Purnea Murder Case: पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. यहां एक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसके छोटे भाई पर आरोप लगा है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान मखनाहा निवासी स्वर्गीय अचेन शर्मा के पुत्र सुशील कुमार शर्मा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया.

आखिर क्या है पूरा मामला?

परिजनों के अनुसार, आरोपी वकील शर्मा लंबे समय से पंजाब में रह रहा था और करीब 12 वर्ष बाद हाल ही में घर लौटा था. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के दौरान सुशील कुमार शर्मा की हत्या कर दी गई. परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना में वकील शर्मा और एक अन्य परिजन की भी भूमिका रही है.

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक की पत्नी का आरोप है कि जब उन्होंने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी मारपीट कर वहां से भगा दिया गया. परिजनों का कहना है कि घटना से पहले आरोपी ने अंधविश्वास से जुड़ी बातें भी कही थीं. हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

Purnea Murder Case: पुलिस क्या कह रही है?

बनमनखी पुलिस निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सुशील कुमार शर्मा की हत्या उनके भाई द्वारा मारपीट और धारदार हथियार से की गई है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

इलाके में पसरा मातम

इस घटना के बाद मखनाहा गांव में शोक और दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के भीतर हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच पूरी होने तक संयम बरतने की अपील की है.

ये भी पढ़ें: PMCH मामले में नया मोड़, पूर्व प्रिंसिपल पर विभाग ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >