बीकोठी. रघुवंशनगर थाना पुलिस ने करीब सात माह से फरार चल रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार शराब तस्कर छोटू कुमार राजघाट वार्ड 9 थाना रघुवंशनगर जिला पूर्णिया का निवासी है. जानकारी देते रघुवंशनगर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है. बताते चलें कि 13 अक्तूबर 2025 को रघुवंशनगर थाना में पदस्थापित एएसआइ मुन्ना कुमार ने राजघाट पुल के पास 22 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की थी. मामले में छोटू कुमार पर रघुवंशनगर थाना पुलिस द्वारा कांड संख्या 118/25 दर्ज की गयी थी. हालांकि, वह पुलिस की पकड़ से बाहर ही रहा था. रविवार को रघुवंशनगर थाना पुलिस की छापेमारी में वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
रघुवंशनगर थाना पुलिस ने फरार शराब तस्कर को दबोचा
रघुवंशनगर थाना पुलिस ने करीब सात माह से फरार चल रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.
