सीएम के पूर्णिया आगमन को लेकर चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की तैनाती

सीएम के पूर्णिया आगमन

पूर्णिया. सीएम नीतीश कुमार के पूर्णिया आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध रही. सीएम हेलिकॉप्टर से पूर्वाह्न 11 बजे पूर्णिया कॉलेज ग्राउंड में बने हेलीपेड पर उतरे. जहां से सुरक्षा के काफिले के साथ वे जिला समाहरणालय के महानंदा सभागार में 11.10 बजे पहुंचे. वरिष्ठ प्रशासनिक ओर पुलिस अधिकारियों साथ हाइलेवल मीटिंग के बाद 11.45 बजे वे पुन: पूर्णिया कॉलेज ग्राउंड पहुंचे और हेलिकॉप्टर से पटना रवाना हो गये. इस दौरान चप्पे चप्पे पर पुलिस अधिकारियों के साथ बलों की तैनाती की गयी थी. पूर्णिया कॉलेज ग्राउंड और जिला समाहरणालय परिसर के अंदर एवं बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही. समाहरणालय के सभी गेट को बंद रखा गया. आम नागरिकों को सीएम के जाने तक अंदर प्रवेश करने नहीं दिया गया. आरएनसाह चौक, नगर निगम चौक, थाना चौक, रंगभूमि चौक पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी थी. मुख्यमंत्री की सुरक्षा में पूर्णिया के अलावा कटिहार, अररिया एवं किशनगंज के पुलिस पदाधिकारी एवं बलों प्रतिनियुक्ति की गयी थी. सीएम के आगमन तक आरएनसाह चौक से नगर निगम चौक तक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >