आमलोग संकट में हैं और सरकार चुनाव में लगी है : सांसद

अर्जुन भवन कार्यालय में सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों को किया संबोधित

अर्जुन भवन कार्यालय में सांसद पप्पू यादव ने पत्रकारों को किया संबोधित

पूर्णिया. देश भर में रसोई गैस की किल्लत पर सवाल उठाते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि आज दिल्ली और पटना में जो हालात हैं, वहां स्टूडेंट्स गैस को लेकर परेशान हैं. कमर्शियल गैस की आपूर्ति नहीं होने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि चावमीन, फास्ट फ़ूड, पूरी सब्जी, लिट्टी चोखा, गोलगप्पा, आमलेट की रेहड़ी जैसे कार्यों में लगे देश के करोड़ों गरीब लोग जिनकी आजीविका का यही माध्यम है, सभी की दुकाने बंद हो गयी हैं. कैसे जीयेंगे. हर ओर मंहगाई बढ़ रही है आम लोगों का क्या होगा. उन्होंने कहा आठ दिनों से उनके द्वारा पटना में हर दिन दो सौ बच्चियों को तीन तीन सौ रुपये और पूर्णिया में लगभग सभी को गैस प्रदान किया जा रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सभी संकट में हैं और सरकार हिन्दू-मुसलमान, बंगाल-आसाम चुनाव में लगी है. जिस दिन असम और बंगाल में चुनाव खत्म होगा उसके बाद आम आदमी को भी गैस मिलना बंद हो जाएगा. आज मुनाफ़ा खोरी और ब्लैक मार्केटिंग की वजह से पांच हजार में गैस मिल रहा है. ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो और सरकार उचित मूल्य पर आम लोगों को गैस सुनिश्चित कराए.

छात्राओं की सुरक्षा का सवाल उठाते हुए सांसद ने कहा कि पहले ड्रग्स और सूखा नशा से बच्चियों को बचाने की बात कही जा रही थी लेकिन अब जिस प्रकार बच्चियों और महिलाओं का लगातार और हर ओर शोषण हो रहा है. उससे बच्चियों को बचाने के लिए अब देश में एक बड़ी क्रान्ति की जरुरत है. उन्होंने कहा कि पहले भी वे इन मुद्दों को उठा चुके हैं और सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलो का स्पीडी ट्रायल हो और दोषी को फांसी की सजा दी जाए, चाहे वह कोई भी हो. उन्होंने कहा अब तो पूरे देश में यह चर्चा है कि कोई भी महिला यदि राजनीति में आएगी उन्हें रूम होकर गुजरना पड़ेगा इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है.

रविवार को अपने अर्जुन भवन कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सांसद श्री यादव ने कहा कि हर दिन पूर्णिया, सीमांचल और कोशी का नाम पूरी दुनिया में सदन से सुनी जाती है. यह उपलब्धि पूर्णिया की जनता की है. पूर्णिया का हर रोड एनएच से जुड़ना और हर गली का रेलवे से जुड़ना, जगह जगह ओवर ब्रिज यह पूरी दुनिया में नहीं हुआ जो पूर्णिया की जनता को मिला. एक से ढेढ़ साल के अन्दर कहीं एयरपोर्ट नहीं बना और भारत में सबसे ज्यादा रेवेन्यू पूर्णिया दे रहा है. इतने कम समय में. आज तक इतिहास नहीं है कि कोई एयरपोर्ट दे रहा हो यह पूर्णिया की जनता और इस जिले के लिए गर्व का विषय है. इस मौके पर मुख्य रुप से सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, संजय सिंह, सुडु यादव, नैयर खान, दुर्गा यादव, मो तफसिल आदि उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >