पीडीसीसीबी ने आठ विकेट से सनशाइन क्रिकेट क्लब को दी मात

जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय डीएसए ग्राउंड में आयोजित जिला क्रिकेट लीग का मुकाबला पीडीसीसीबी और सनशाइन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया.

जाहिद बने मैन ऑफ द मैच

पूर्णिया. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय डीएसए ग्राउंड में आयोजित जिला क्रिकेट लीग का मुकाबला पीडीसीसीबी और सनशाइन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पीडीसीसीबी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सनशाइन क्रिकेट क्लब को आठ विकेट से पराजित कर दिया. इस मैच में टॉस जीतकर सनशाइन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 22.3 ओवर में कुल 103 रन बनाये और उसकी पूरी टीम ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाजी में शमशाद आलम ने 43 रन और अरविंद कुमार ने 24 रन का योगदान दिया. पीडीसीसीबी की घातक गेंदबाजी के सामने सनशाइन की पारी ज्यादा देर तक नहीं टिक पायी. गेंदबाजी में रोशन सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि विराट जाहिद और ऋषभ सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए. इसके अलावा मनोज और अरविंद को एक-एक सफलता मिली. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडीसीसीबी की टीम ने शुरू से ही आक्रामक अंदाज अपनाया और मात्र 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया. बल्लेबाजी में सूरज सुधांशु ने 32 गेंदों में नाबाद 55 रन की शानदार पारी खेली. विराट जाहिद ने 24 रन बनाए. सनशाइन क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी में मनोहर और प्रीतम को एक-एक विकेट मिला. खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए विराट जाहिद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच में अंपायर की भूमिका विमल मुकेश और जितेंद्र कुमार ने निभायी, जबकि स्कोरर के रूप में शिवम और सत्यम शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >