पूजा-पंडालों में स्वच्छता व पर्यावरण का रखें विशेष ध्यान : सांसद

पूर्णिया

पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव कसबा प्रखंड अन्तर्गत बालूघाट में आयोजित लक्ष्मी पूजा समारोह में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने गांव के श्रद्धालु नागरिकों और आयोजकों से मुलाकात की तथा मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की. सांसद ने कहा कि बालूघाट की यह भूमि श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत है, जहां हर वर्ष की तरह इस बार भी स्थानीय लोगों ने भव्य आयोजन कर सामाजिक एकता और धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की भक्ति और उत्साह देखकर मन प्रफुल्लित हो गया.सांसद पप्पू यादव ने इस अवसर पर कहा कि लक्ष्मी पूजा सिर्फ धन की देवी की आराधना नहीं, बल्कि यह मेहनत, ईमानदारी और सामाजिक समृद्धि का प्रतीक है. उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि पूजा-पंडालों में स्वच्छता और पर्यावरण का विशेष ध्यान रखें और समाज में प्रेम, भाईचारा और सहयोग की भावना को बनाए रखें. इसके बाद सांसद पप्पू यादव धमदाहा विधानसभा के चिकनी डुमरिया बंगाली टोला पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के साथ लक्ष्मी पूजा में भाग लिया. सांसद ने वहां भी मां लक्ष्मी से प्रदेश और देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की. सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, मुखिया बबलू यादव, मंटू यादव, सदानंद दास, सुजीत दास मनोज यादव, दशरथ दास, दिलीप दास, ललन यादव, करन यादव, अभिषेक आनन्द संगम, विजय यादव, कंकल यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >