बैसा. प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के पैक्स में चौपाल का आयोजन किया जा रहा है. इस संबंध में प्रखण्ड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी साजिद अली ने बताया कि प्रखंड के सभी सोलह पंचायतों में तिथिवार चौपाल का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत बीते मंगलवार को आसियानी, वलुआ गोस्तरा व चंदेल पैक्स ,19 फरवरी को चंदवार,धुसमल व कंजिया में चौपाल का आयोजन किया गया था. गुरुवार को कंफलिया,खपड़ा व मंझौक पैक्स में चौपाल का आयोजन किया गया. जबकि 21 फरवरी को मालोपाड़ा,मुंगरा पियाजी व नंदनिया ,22 फरवरी को रायबैर ,रौटा व सिरसी व 23 फरवरी को शीशाबाड़ी पैकस में सहकारी चौपाल आयोजित होगा. इस कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक माध्यम से ग्रामीणों के बीच सहकारिता विभाग के कार्यक्रमों एवं योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा .
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
