चुनाव…………………. पूर्णिया. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर अर्धसैनिक बलों का पूर्णिया जिला में आगमन प्रारंभ हो गया है. इसी कड़ी में गुरुवार को आदर्श मध्य विद्यालय सरसी में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सीएपीएफ कंपनी के अधिकारियों को गुलदस्ता देकर एवं फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया एवं मौके पर ग्रामीण महिलाओं एवं छात्राओं द्वारा सम्मान के साथ आरती दिखाकर भव्य स्वागत किया गया. फोटो-9 पूर्णिया 21- सम्मानित करते अनुमंडल पदाधिकारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
