सांसद पप्पू यादव ने वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को दिखायी हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के उपरांत पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया जंक्शन से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

पूर्णिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन के उपरांत पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया जंक्शन से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ऐतिहासिक मौके पर सांसद स्वयं वंदे भारत ट्रेन से बनमनखी तक का सफर तय कर जनता की खुशी में शामिल हुए. अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि यह क्षण पूर्णिया, सीमांचल और कोशी के लोगों की ताकत, संघर्ष और लंबे संकल्प का परिणाम है. यह वही जुनून है, जिसने दशकों से लोगों के सपनों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त किया है. उन्होंने कहा कि जब जनता एकजुट होकर आवाज उठाती है, तो असंभव भी संभव हो जाता है. इस मौके पर संजय सिंह, राजेश यादव, दिवाकर चौधरी, कुमार दिवाकर सिंह, दिपांकर चटर्जी, समिउल्लाह, सूड यादव, मंटू यादव, अरुण यादव, सुमित, करन, डॉ जावेद, मो अरसद अली, सोनू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >