चंपानगर बाजार में स्मैक के साथ पान दुकानदार गिरफ्तार

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह कृत्यानंदनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में चंपानगर थाना पुलिस ने चंपानगर बाजार में सघन छापेमारी कर एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया.

केनगर. प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह कृत्यानंदनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में चंपानगर थाना पुलिस ने चंपानगर बाजार में सघन छापेमारी कर एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक रंजन श्रीवास्तव नगर पंचायत चंपानगर के सार्वजनिक हनुमान मंदिर चंपानगर बाजार टोला निवासी है. बताया गया कि गिरफ्तार युवक चंपानगर ऑटो स्टैंड में अपनी पान की दुकान चलाता है. पुलिस ने बताया कि युवक की दुकान से 83 मिली ग्राम स्मैक बरामद की गयी.थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार आरोपित को केंद्रीय जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >