प्रेक्षकों ने विभिन्न कोषांगों का किया निरीक्षण

बिहार विधानसभा

पूर्णिया. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक द्वारा बुधवार को समाहरणालय स्थित जिला हेल्पलाइन, नियंत्रण कक्ष, शिकायत निवारण, वोटर हेल्पलाइन कोषांग और एमसीएमसी सेल का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने निर्वाचन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया. मौके पर संबंधित नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी से एमसीएमसी एवं सोशल मीडिया तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन और शिकायत निवारण प्रणाली की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई. इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे. प्रेक्षक द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी चुनाव प्रचार सामग्री इंटरनेट मीडिया पोस्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों की निरंतर निगरानी की जाए. प्रेक्षकों द्वारा नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों एवं सूचनाओं पर त्वरित तथा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. एमसीएमसी सेल द्वारा विज्ञापनों एवं चुनाव प्रचार सामग्री के परीक्षण में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में प्रेक्षक द्वारा चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्था एवं पूर्व तैयारी पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा गया कि जिला में निर्वाचन की तैयारी संतोष जनक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >