वीवीआइटी में एनएसएस दिवस समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

पूर्णिया. विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पूर्णिया में एनएसएस दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों व संकायजनों ने सक्रिय भागीदारी की. कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं तथा देश और समाज पर अपने विचार भी व्यक्त किए गए.समारोह की सफलता में चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन तथा प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार, रजिस्ट्रार, वाइस प्रिंसिपल (स्कूल ऑफ मैनेजमेंट) ई. सौरभ कुमार, वाइस प्रिंसिपल (कम्प्यूटर साइंस) ई. अभिषेक प्रसून एवं डीन डॉ. हेमंत कुमार के सहयोग को सराहा गया. वरिष्ठ सलाहकार विवेक राय एवं रोहित कुमार झा, कार्यक्रम अधिकारी प्रसेनजीत तथा असिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर राहुल कुमार के योगदान को विशेष रूप से उल्लेखित किया गया. कैंपस मैनेजर शारद चंद्र पांडेय ने आयोजन के संचालन और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. साथ ही स्टूडेंट प्रोग्राम ऑफिसर रवि कांत तथा एनएसएस छात्र प्रमुख खुशी सिंह, निकिता नयन, ऋषभ सिंह, प्रियांशु वर्मा, रवि मिश्रा, राजकुमार, शुभम कर्ण और जान्हवी की सक्रिय भागीदारी रही. एनएसएस टीम ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के मार्गदर्शन व सहयोग की अपेक्षा जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >