दिल्ली में नेशनल अवार्ड से नवाजे गये पूर्णिया के नीतीश व शारदा

कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर सभागार में आयोजन

चंद्रा दंपती ने बिहार को किया समर्पित सम्मान

पूर्णिया. दिल्ली के अतिप्रतिष्ठित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर सभागार में विश्व स्काउट डे के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्णिया के रहने वाले जाने माने फैशन डिजाइनर सह रनवे शो डायरेक्टर नीतीश चंद्रा और उनकी धर्मपत्नी एवं नारी नीति फाउंडेशन इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर शारदा चंद्रा को ब्रेस्ट कैंसर के अवेयरनेस प्रोजेक्ट्स के लिए ‘लॉर्ड बेडेन पॉवेल नेशनल अवार्ड’ से नवाजा गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सलाहकार एंबेसेडर दीपक बोहरा और विशिष्ट अतिथि मेजर जेनरल डॉक्टर अरुण कुमार गुप्ता के हाथों यह सम्मान दिया गया.

कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस वी रामा सुब्रमण्यन मौजूद थे, जो वर्तमान में नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन के अध्यक्ष हैं. विशिष्ट अतिथि के रूप में नीतीश चंद्रा मौजूद थे. नीतीश चंद्रा पहले भी अपने शो और इवेंट्स के माध्यम से बिहार की पॉजिटिव ब्रांडिंग और अपने डिजाइनर लेबल खादीओलोजी के तहत खादी, जूट, सिल्क आदि नेचुरल फेब्रिक्स के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई बार नेशनल अवार्ड से नवाजे जा चुके हैं. इस अवार्ड की श्रेणी में पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित नलिनी सक्सेना, कमलिनी सक्सेना, फोक सिंगर नीतू कुमारी नूतन, थिएटर डायरेक्टर अजय मनचंदा, पूर्णिया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के सुप्रिटेंडेंट डॉक्टर संजय गुप्ता सहित कई गणमान्य अतिथियों और नेशनल कमिश्नर श्री राज केपी सिन्हा की मौजूदगी में यह सम्मान समारोह एक गौरवपूर्ण क्षण रहा.

फोटो-23 पूर्णिया 11- कार्यक्रम में सम्मान प्राप्त करते नीतीश चंद्रा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh chandra

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >