अमौर प्रखंड कार्यालय में नये बीडीओ ने संभाला पदभार, कर्मियों को दिये निर्देश

नये बीडीओ राजा राम पंडित ने विगत तीन अक्टूबर को अमौर प्रखंड कार्यालय में योगदान कर पदभार संभाला.

अमौर. नये बीडीओ राजा राम पंडित ने विगत तीन अक्टूबर को अमौर प्रखंड कार्यालय में योगदान कर पदभार संभाला. बीडीओ ने सर्वप्रथम कार्यालय कर्मियों से मुलाकात कर परिचय लिया. नव पदस्थापित बीडीओ ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों का समय पर निष्पादन व जन समस्याओं को शीघ्र निष्पादन के साथ क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्रथमिकता होगी. सरकारी योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य काफी तत्परता से किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अराजकता कभी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. योगदान लेने के साथ ही बीडीओ ने सभी प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें सलाह दी कि अगर सरकार का काम करना है, तो सभी लोग अपने पुराने रवैये में बदलाव लाएं, नहीं तो कार्रवाई के शिकार हो सकते हैं. बीडीओ श्री पंडित ने आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कहा कि प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मी आपस में समन्वय स्थापित कर ससमय चुनावी कार्यों को पूरा कराएं. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. चुनाव आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरश: पालन करना है. कहीं भी कोई चूक न हो, इसका पूरा ख्याल रखें और अपनी जिम्मेवारियों को अच्छे से निभाएं। लापरवाही पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >