पूर्णिया कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली हर घर तिरंगा रैली

पूर्णिया कॉलेज

पूर्णिया. पूर्णिया कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा रैली निकाली. 35 बिहार बटालियन एनसीसी कर्नल मनीष वर्मा के निर्देश पर और प्रधानाचार्य प्रो शंभूलाल वर्मा एनसीसी पदाधिकारी प्रो ज्ञानदीप गौतम एवं 35 बिहार बटालियन के अधिकारी प्रेम सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में 100 से अधिक एनसीसी कैडेट्स ने बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. आओ हर घर तिरंगा फहराएं मिलकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाएं का नारा बुलंद करते हुए विश्वविद्यालय और कॉलेज चौक से रैली गुजरी. इस अवसर पर एनसीसी के सीनियर कैडेट्स बंटी, अनमोल, अभिषेक,संजीप हांसदा, रुचि, प्रियांशु राज,प्रिंस,गौरव आदि कैडेट्स ने रैली में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायी. फोटो. 13 पूर्णिया 10 परिचय- तिरंगा रैली में शामिल एनसीसी कैडेट्स.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >