समकालीन हिंदी उपन्यास पर 21 मार्च को होगी राष्ट्रीय संगोष्ठी

पूर्णिया

पूर्णिया. साहित्य विभाग कला भवन एवं साहित्याकाश, ग्रीनहाऊस रामबाग पूर्णिया के संयुक्त तत्वाधान में 21 मार्च को अपराह्न कला भवन में समकालीन हिन्दी उपन्यास पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गयी है. इस संगोष्ठी में समकालीन हिन्दी उपन्यास की प्रकृति एवं स्वरूप पर चर्चा के साथ ही बिहार के जाने माने कहानीकार दीर्घ नारायण के नवीनतम उपन्यास अधभूतल 96 पर विशेष रूप से आलोचकीय विमर्श होना है. वर्तमान समय में हिन्दी कहानी एवं उपन्यास के शिखर पुरुष लखनऊ निवासी शिवमूर्ति और प्रख्यात कहानीकार रजनी गुप्त इस संगोष्ठी के मुख्य वक्ता होंगे. इस संगोष्ठी में कई विशिष्ट वक्ता उपन्यास पर आलोचकीय विमर्श प्रस्तुत करेंगे. इनमें से प्रमुख होंगे डॉ. विनय कुमार चौधरी पूर्व विभागाध्यक्ष हिन्दी विभाग, मधेपुरा विश्वविद्यालय, डॉ.पंकज शर्मा एलएनएमयू कॉलेज वीरपुर, डॉ.राम नरेश भक्त पूर्व प्राचार्य जिला स्कूल पूर्णिया, मांगन मिश्र मार्तंड संपादक संवदिया, डॉ. संजय कुमार सिंह, प्राचार्य केबी झा महाविद्यालय, कटिहार, डॉ.निरूपमा राय संस्कृत विभाग, पूर्णिया विश्वविद्यालय, डॉ. शंभू कुशाग्र अंग्रेजी विभाग, पूर्णिया विश्वविद्यालय, डॉ.वंदना भारती, हिन्दी विभाग, पूर्णिया विश्वविद्यालय, डॉ.जितेंद्र वर्मा हिन्दी विभाग, डीएस कॉलेज, कटिहार, डॉ. प्रभात नारायण झा पूर्व निदेशक, आकाशवाणी एवं यमुना प्रसाद बसाक हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >