Purnia, राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, प्रधान जिला जज ने किया उदघाटन

राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, प्रधान जिला जज ने किया उदघाटन

पूर्णिया से अमरेश मिश्रा की रिपोर्ट,

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णिया द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया.प्रधान जिला जज कन्हैया जी चौधरी ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. यह लोक अदालत व्यवहार न्यायालय, पूर्णिया के साथ-साथ बनमनखी, धमदाहा और बायसी न्यायालयों में एक साथ आयोजित हो रही है. इस वर्ष की यह दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत है. इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए व्यवहार न्यायालय के लगभग 4500 लंबित मामले चिह्नित किये गये हैं. वाद निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय पूर्णिया के लिए लगभग 18 पीठ का गठन किया गया है. वहीं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय बनमनखी, धमदाहा एवं बायसी के लिए 02-02 पीठ का गठन हुआ रहा है. आमजनों की सुविधा के लिए आवश्यकता अनुसार हेल्प डेस्क पर पारा विधिक स्वयं सेवक मौजूद हैं.

इन मामलों का आज हो रहा निबटारा

आपराधिक मामले,बैंक रिकवरी केस,मोटर दुर्घटना बीमा दावे

एनआई एक्ट (धारा 138) से जुड़े मामले,श्रम विवाद

बिजली और पानी बिल से जुड़े मामले,पारिवारिक विवाद

भूमि अधिग्रहण एवं राजस्व मामले,उपभोक्ता विवाद शामिल हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >