स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए परस्पर सहयोग जरूरी : आयुक्त

आयुक्त ने की सीमावर्ती राज्यों के आला अधिकारियों के साथ बैठक

आयुक्त ने की सीमावर्ती राज्यों के आला अधिकारियों के साथ बैठक पूर्णिया. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के इरादे से प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने पड़ोसी देश नेपाल और पश्चिम बंगाल एवं झारखंड के सीमावर्ती जिलों के आला अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की. बैठक में सीमावर्ती जिलों के डीएम-एसपी ने हिस्सा लिया. बैठक में सुरक्षा समेत अन्य मुद्दों पर सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया. साथ ही चुनाव के दौरान परस्पर सहयोग का भरोसा दिलाया गया. आयुक्त ने 13 अक्टूबर से प्रारंभ नाम निर्देशन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के क्रम में निहित प्रावधानों के अंतर्गत इसके संचालन के साथ-साथ इससे संबंधित सीसीटीवी फुटेज का समुचित संधारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही चुनाव को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन संबंधित मामले संज्ञान में आने पर तत्संबंधित साक्ष्य सुस्पष्ट होना चाहिए. एनफोर्समेंट एजेंसीज द्वारा नगदी आदि पकड़े जाने की स्थिति में कमेटी द्वारा इस संबंध में त्वरित निर्णय हो, ताकि संबंधित व्यक्ति को किसी भी प्रकार के असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. एफएसटी और एसएसडी का सुचारु संचालन सुनिश्चित हो. संबंधित जिलों को कम से कम पांच चेक पोस्ट सक्रिय करने का निर्देश दिया गया. संबंधित जिलों को सीसीटीवी संबंधित वांछित प्रतिवेदन अविलंब भेजने का निर्देश दिया गया. मतदान दिवस के अवसर पर अधिकाधिक मतदाता सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी संबंधित जिलों को जिला स्वीप आइकन के माध्यम से जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर महादलित टोलो मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन का निर्देश दिया गया. समीक्षा के क्रम में जिलांतर्गत होटलों के जांच अभियान में और तेजी लाने की आवश्यकता पर बल दिया गया. वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक के अवसर पर सभी संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >