अग्निपीड़ितों को सांसद ने भिजवायी राहत

भवानीपुर थानाक्षेत्र

भवानीपुर. भवानीपुर थानाक्षेत्र के जाबे पंचायत के वार्ड संख्या 12 में बीते 28 फरवरी को अगलगी में डेढ़ दर्जन से अधिक परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए थे. इस घटना को लेकर सांसद पप्पू यादव की ओर से सांसद के प्रवक्ता राजेश यादव ने अग्निपीड़ित सभी परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वे अकेले नहीं हैं. साथ ही प्रत्येक प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की, ताकि वे अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा कर सकें. मौके पर भगवान पंडित, शोभाकांत यादव, पंचायत के मुखिया सागर अलीम, पूर्व मुखिया मो. शमीम, सोनू यादव और संगम यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek bhaskar

अभिषेक भास्कर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >