पूर्णिया. पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के मरंगा मुर्गी फार्म, वार्ड संख्या-09 निवासी स्वर्गीय पप्पू साह के परिजनों से सांसद पप्पू यादव ने मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. गौरतलब है कि 54 वर्षीय पप्पू साह की कुछ दिनों पूर्व हरदा शिव मंदिर के समीप एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है. बुधवार को सांसद पप्पू यादव उनके आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार के बीच बैठकर दुःख साझा किया. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया. सांसद पप्पू यादव ने अपनी ओर से मृतक की पत्नी को तत्काल 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.
मृत चालक के परिजनों से मिले सांसद, दी आर्थिक सहायता
दी आर्थिक सहायता
