सांसद ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, की आर्थिक मदद

पूर्णिया

पूर्णिया. जिले के धमदाहा प्रखंड में बीते दिनों हुई विभिन्न घटनाओं से प्रभावित परिवारों से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने मुलाकात की. उन्होंने न केवल परिजनों के दुख में शामिल होकर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की, बल्कि प्रत्येक शोकाकुल परिवार को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक मदद भी दी. सांसद यादव सबसे पहले सिमरा पहुंचे, जहां बीते दिन अपराधियों ने शिवनाथ टूड्डू के इकलौते पुत्र की हत्या कर दी थी. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और धमदाहा थानाध्यक्ष को फोन कर कहा कि इस परिवार को हर परिस्थिति में न्याय मिलना चाहिए. सांसद ने कहा कि जिस तरह से पूरे बिहार में अपराधियों का तांडव है, लगता है बिहार में महाजंगल राज है. सांसद ने परिवार को न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इसके बाद वे कुकरौन निवासी मनोज कन्हैया के घर पहुंचे, जिनका हाल ही में आकस्मिक निधन हो गया था. सांसद ने उनके परिजनों से भेंटकर सांत्वना दी और 25 हजार रुपये मृतक की पत्नी को मदद किए. भवानीपुर प्रखंड के छोटी भंसार गांव में सांसद यादव ने प्रतिष्ठित किसान मो. नैयर बाबू के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की. मो. नैयर बाबू का बीते दिन हृदयगति रुकने से निधन हो गया था. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हर परिस्थिति में वे जनता के साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने सरकार से मांग की कि इन घटनाओं से प्रभावित सभी परिवारों को शीघ्र उचित मुआवजा और न्याय मिले. इस मौके पर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, प्रतिनिधि मो पप्पू, भगवान पंडित, मुखिया इजहार आलम, विजय यादव, मो सोयेब, शोभा यादव, पूर्व प्रमुख बिहारी यादव, मो मतो मुखिया, अश्वनी शर्मा, संगम यादव, कुन्दन मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >