मोहनपुर व चकमका में हो नये पावर सब-स्टेशन की स्थपाना : सांसद

पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पटना में बिहार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र में बिजली की समस्याओं और जरूरतों से अवगत कराया. उन्होंने डगरूआ, रूपौली और बनमनखी में नए पावर सब-स्टेशन स्थापना प्रस्ताव सहित स्मार्ट मीटर, कमजोर विद्युत अवसंरचना और जर्जर तारों जैसी समस्याओं पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा. सांसद ने बेहतर बिजली आपूर्ति, नई लाइनें और ट्रांसफार्मर की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की.

पूर्णिया से रिपोर्ट :

पूर्णिया की बिजली व्यवस्था को लेकर पप्पू यादव ने बिहार के ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात

पूर्णिया. पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने पटना में बिहार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल से मुलाकात कर अपने लोकसभा क्षेत्र में बिजली की समस्या और जरूरतों से अवगत कराया. इस दौरान उन्होंने मंत्री को कई ज्ञापन सौंपे, इसमें पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड स्थित बेलगच्छी में बिजली विभाग की अनुपयोगी भूमि पर पावर ग्रिड के साथ रूपौली प्रखंड के मोहनपुर और बनमनखी प्रखंड के चकमका में नए पावर सब-स्टेशन (पीएसएस) स्थापित करने का प्रस्ताव प्रमुख है. पप्पू यादव ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से ना सिर्फ पूर्णिया में बल्कि सीमांचल में बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर, गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध हो सकेगी. उन्होंने कहा कि अगर डगरूआ प्रखंड स्थित बेलगच्छी में बिजली विभाग की अनुपयोगी भूमि पर पावर ग्रिड का निर्माण होता है तो डगरूआ, बायसी, अमौर और बैसा जैसे चार बड़े प्रखंडों की बिजली व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार होगा.

समस्याओं को लेकर भी विस्तृत सौंपा ज्ञापन

इस मुलाकात में सांसद पप्पू यादव ने पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया जिलों में स्मार्ट मीटर, बिजली आपूर्ति, ग्रिड निर्माण, आरडीएसएस योजनाओं और जर्जर विद्युत अवसंरचना से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी विस्तृत ज्ञापन सौंपा. सांसद ने कहा कि सीमांचल के लाखों उपभोक्ता आज भी अनियमित बिजली, कम वोल्टेज, स्मार्ट मीटर की शिकायतों और कमजोर वितरण व्यवस्था से परेशान हैं, इसलिए अब केवल कागजी दावों से नहीं बल्कि जमीनी सुधारों से जनता को राहत मिलनी चाहिए.

कार्य प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का आग्रह

पप्पू यादव ने कटिहार में प्रस्तावित ग्रिड निर्माण की प्रगति, भूमि अधिग्रहण, निविदा प्रक्रिया और निर्माण की समयसीमा सार्वजनिक करने की भी मांग की. साथ ही आरडीएसएस योजना के तहत पूर्णिया के लिए स्वीकृत 154.32 करोड़ रुपये और कटिहार के लिए स्वीकृत 132.67 करोड़ रुपये की राशि का उपयोग और कार्य प्रगति रिपोर्ट भी सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध कराने का आग्रह किया.नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को उठाते हुए सांसद जर्जर तारों को हटाकर आधुनिक तीन फेज केबल लगाने की मांग की. सांसद ने कहा कि पूरे जिले में एलटी और 11 हजार वोल्ट की लाइनें जर्जर हो चुकी हैं, जिसके कारण अक्सर बिजली बाधित रहती है और उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पाता। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर 1000 किलोमीटर नई एलटी एवं 11 हजार वोल्ट लाइन तथा 100 नए ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >