Purnia, विधायक ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री से की पूर्णिया में हाई कोर्ट बेंच की मांग

विधायक ने केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री से की पूर्णिया में हाई कोर्ट बेंच की मांग

पूर्णिया से अखिलेश चन्द्रा की रिपोर्ट,

विधायक विजय खेमका ने दिल्ली में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की और पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग उठाई. इस मुलाकात के दौरान विधायक खेमका ने कहा कि भागलपुर, पूर्णिया और कोसी प्रमंडल के लोगों को न्याय प्राप्त करने के लिए पटना हाई कोर्ट तक 300 से 400 किलोमीटर की लम्बी दूरी तय करनी पड़ती है. इससे आम लोगों को समय, धन और श्रम तीनों स्तर पर भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. केंद्रीय मंत्री को विधायक श्री खेमका ने बताया कि पूर्णिया वर्ष 1770 का पुराना जिला है और इस जिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आकांक्षी जिला भी घोषित किया गया है. ऐसे में इस सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूर्णिया में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना अत्यंत आवश्यक है. विधायक ने इस मुद्दे को अलग-अलग बिहार विधानसभा, मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के समक्ष उठाए जाने की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी और बताया कि राज्यपाल की ओर से भी इस संबंध में केंद्र सरकार को अनुशंसा भेजी गई है. केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने इसके आश्वासन देते हुए कहा कि इस विषय में आगे की प्रक्रिया के तहत पटना हाई कोर्ट से विस्तृत रिपोर्ट मांगी जाएगी, जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >