पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के बेगमाबाद पोखरिया स्थित काली मंदिर परिसर में आगामी काली पूजा को लेकर गुरुवार को बैठक कर तीन दिनों तक चलने वाले मेले की तैयारियों और पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रूपरेखा तैयार की गयी. बैठक के दौरान मंदिर कमिटी के सचिव शिव शंकर कुमार एवं कोषाध्यक्ष मंगल महलदार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी काली पूजा का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा. 20 अक्टूबर को मा काली की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी. इसके बाद 21 और 22 अक्टूबर की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर मंदिर कमिटी के अध्यक्ष हरिगोपाल महलदार, उपाध्यक्ष अजित भगत, सचिव शिव शंकर कुमार, कोषाध्यक्ष मंगल महलदार, अरुण भगत, जयप्रकाश मंडल, गोविंद साह, अजय साह, रंजीत पासवान, ज्योतिष ठाकुर, बालदेव महलदार,विनय जयसवाल सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
