विज्ञान व अभियंत्रण की आधारशिला है गणित : प्राचार्य

सोमवार को पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया में राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया.

पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

पूर्णिया. सोमवार को पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया में राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डॉ मनोज कुमार ने महान गणितज्ञ श्रीनिवासन रामानुजन के गणितीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को तार्किक चिंतन, निरंतर अभ्यास एवं नवाचार की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि गणित विज्ञान एवं अभियंत्रण की आधारशिला है तथा यह विद्यार्थियों में समस्या-समाधान क्षमता और विश्लेषणात्मक सोच विकसित करता है. राष्ट्रीय गणित दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाना एवं इसके व्यावहारिक महत्व को समझाना है. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल 56 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं एवं कार्यशालाओं का भ्रमण कर तकनीकी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजकीय पॉलीटेक्निक, पूर्णिया के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने गणित के औद्योगिक एवं व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर प्रेरणादायी व्याख्यान दिया. इस अवसर पर महाविद्यालय के तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ श्वेतांबर एवं यादेश कुमार पथिक तथा भौतिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ मनोज कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >