ट्रेन से कटकर राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

परिजनों में मचा कोहराम

जानकीनगर (पूर्णिया). पूर्णिया -सहरसा रेलखंड पर रूपौली हाल्ट स्टेशन प्लेटफार्म पर 75262 डाऊन पैसेंजर ट्रेन से सोमवार को पूर्णिया काम करने जा रहे एक 49 वर्षीय राजमिस्त्री दिनेश पासवान की मौत हो गयी. स्थानीय रेलयात्री एवं स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना रूपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी एवं राजकीय सहायक रेल थानाध्यक्ष बनमनखी धनंजय कुमार सिंह को दी.घटना की सूचना मिलते ही रूपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेजा.रूपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी ने बताया कि शव को रेलवे ट्रैक से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच अस्पताल पूर्णिया भेजा गया है. पोस्टमोर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. पीड़ित के लिखित आवेदन पर जानकीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. घटना के संबंध में जानकारी के मुताबिक बताया जाता है जानकीनगर थानाक्षेत्र अन्तर्गत रूपौली दक्षिण पंचायत वार्ड नंबर – 10 निवासी मृतक 49 वर्षीय मजदूर दिनेश पासवान पिता बूच्चो पासवान अपने घर से राजमिस्त्री का काम पूर्णिया में करने के लिए रूपौली हाल्ट स्टेशन प्लेटफार्म से ट्रेन पकड़ने के चढ़ने लगा .इसी बीच उसका पैर फिंसल गया और वह नीचे गिर गया.जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. पोस्टमोर्टम से शव आते ही पत्नी समपतिया देवी एवं दो पुत्र और दो पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है.वह चिखते – चिल्लाते कह रही थी.अब कै कमाई कै खिलतई हो बाबू.शव घर आते ही स्थानीय ग्रामीणों और नाते-रिश्तेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी.वहीं घटना की सूचना मिलते ही सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >