पूर्णिया. पूर्णिया जिले के सरसी थानाक्षेत्र के अंतर्गत बोहरा घाट वार्ड 5 में बुधवार को मखाना के खेत में जमे पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है. मृतक की पहचान बोहराघाट लौउटा टोला निवासी 52 वर्षीय रामलाल टुड्डू के रूप में हुई है. परिजन की माने तो यह हादसा उस समय हुआ जब रामलाल मखाना के खेत की ओर गया था. पानी गहरा होने पर पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी जान चली गयी. लोगों ने जब शव को पानी में देखा, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी. घटना की सूचना मिलते ही सरसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी की और शव को जीएमसीएच पूर्णिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अस्पताल परिसर में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
मखाना खेत के पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत
सरसी थानाक्षेत्र
