टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट में केमई को हरा सेमीफाइनल में पहुंची माली की टीम

प्रखंड की माली पंचायत के वाइसीसी चंदन नगर माली ग्राउंड पर टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 सीजन 10 का दूसरा लीग मैच केमई व माली के बीच खेला गया.

धमदाहा. प्रखंड की माली पंचायत के वाइसीसी चंदन नगर माली ग्राउंड पर टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 सीजन 10 का दूसरा लीग मैच केमई व माली के बीच खेला गया. इसमें पहले केमई के कप्तान मुन्ना सिंह ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. निर्धारित 20 ओवर में 18 ओवर में 10 विकेट खोकर 145 रन बनाये. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए माली ने 10 ओवर में दो विकेट खोकर 146 रन बनाये. इस प्रकार केमई को पराजित कर सेमीफाइनल में माली की टीम ने अपनी जगह बना ली. मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के राजा माही को आदित्य यादव ने दिया. इस मौके पर वाइसीसी क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष टिंकू सिंह व उपाध्यक्ष पिक्कू सिंह, डब्लू सिंह, बब्बर सिंह ,गौरव सिंह, बीसो कुमार, दिवेश मण्डल, लालकिशोर मुर्मू , जयकृष मुर्मू आदि उपस्थित थे. फोटो. 24 पूर्णिया 24- मौके पर मौजूद क्लब के सदस्य व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >